जम्मू और कश्मीर

Jammu-Kashmir: आतंकियों ने पुलिस चौकी पर ग्रेनेड से किया हमला

Sarita
6 March 2025 10:33 AM IST
Jammu-Kashmir: आतंकियों ने पुलिस चौकी पर ग्रेनेड से किया हमला
x
Jammu-Kashmir: उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में मंगलवार रात आतंकियों ने पुलिस चौकी पर ग्रेनेड से हमला किया। किसी के हताहत होने या नुकसान की कोई खबर नहीं है। ग्रेनेड ओल्ड टाउन पुलिस चौकी पर फेंका गया। सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि विस्फोट रात करीब 9:20 बजे पुलिस चौकी के पीछे हुआ। पुलिस ने तुरंत अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ इलाके की घेराबंदी कर दी। तलाशी अभियान के दौरान पुलिस चौकी की चारदीवारी के पीछे ग्रेनेड पिन मिला। इससे पता चला कि यह ग्रेनेड हमले का प्रयास था। ग्रेनेड पुलिस चौकी के अंदर गिरा और फट गया।
इससे कोई नुकसान या हताहत नहीं हुआ है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। आसपास के इलाकों की भी तलाशी ली जा रही है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि नागरिकों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना नजदीकी पुलिस चौकी को देने का आग्रह किया गया है।
Next Story