जम्मू और कश्मीर

Jammu Kashmir : BSFकैंप में इस हालत में मिला जवान, मचा हड़कंप

Sarita
2 Jun 2025 9:17 AM IST
Jammu Kashmir : BSFकैंप में इस हालत में मिला जवान, मचा हड़कंप
x
Jammu Kashmir : पलौड़ा स्थित बीएसएफ कैंप में उस समय हड़कंप मच गया जब एक जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान श्याम प्रसाद यादव (48) निवासी बिहार के रूप में हुई है, जो इस समय बीएसएफ कैंप पलौड़ा में तैनात था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार जवान की अचानक तबीयत खराब हो गई।
जिसके चलते मौके पर मौजूद अन्य जवानों की मदद से उसे बीएसएफ अस्पताल पलौड़ा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम व अन्य कानूनी औपचारिकताओं के लिए जम्मू के राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया।
Next Story