
x
सांकेतिक तस्वीर
फैली सनसनी.
चक्रधरपुर: झारखंड के चक्रधरपुर में दिल दहला देने वाली एक घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है. यहां की लोको कॉलोनी में रहने वाले शंकर सोय ने महज इस बात पर कि उसकी पत्नी सुकुरमुनी सोय को उसे डंडे से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया कि वह उसके लिए खाना नहीं बना रही थी.
घटना बीती रात की है जब शंकर शराब के नशे में धुत होकर घर लौटा. उसने अपनी पत्नी से खाना बनाने की जिद की. नशे में अपने पति की बुरी हालत देख गुस्साई पत्नी ने खाना बनाने से मना कर दिया. इसी बात को लेकर दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई.
गुस्से में बेकाबू हुए शंकर ने घर में ही डंडा उठाकर पत्नी पर ताबड़तोड़ वार कर दिए. डंडे की मार की तीव्रता इतनी थी कि पत्नी मौके पर ही बुरी तरह घायल होकर गिर पड़ी. शंकर सो गया औररातभर किसी ने उसकी पत्नी के इलाज की सुध नहीं ली,तो सुबह तक उसकी मौत हो चुकी थी. सुबह जब पड़ोसियों को घटना की जानकारी मिली तो इलाके में हड़कंप मच गया. आरोपी शंकर ने खुद स्वीकार किया कि उसने पत्नी को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला. उसका कहना है कि यह सब गुस्से और शराब के नशे में हुआ.
इस हृदय विदारक घटना के बाद शंकर को पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, मृतका के दो छोटे-छोटे बच्चे अब बेसहारा हो गए हैं. उनका भविष्य अधर में लटक गया है, क्योंकि अब न मां रही और न ही पिता उनके साथ रह सकेगा.
स्थानीय लोगों ने बताया कि पति शंकर और पत्नी सुकुरमुनी कुली मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करते थे. लेकिन शराब की लत ने सब कुछ तबाह कर दिया. सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस के द्वारा बच्चों से जानकारी ली जा रही है और मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





