जम्मू और कश्मीर

Jammu- Kashmir: सुरक्षा बलों ने आतंकियों के ठिकाने का पता लगाया, हथियार और गोला-बारूद बरामद

Sarita
27 March 2025 9:17 AM IST
Jammu- Kashmir:  सुरक्षा बलों ने आतंकियों के ठिकाने का पता लगाया, हथियार और गोला-बारूद बरामद
x
Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षा बलों को बारामूला में आतंकियों का एक ठिकाना मिला है, जहां से कई हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है। यह सफलता बारामूला राष्ट्रीय राइफल्स (46RR), बारामूला पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (53BN सीआरपीएफ) के संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान मिली है।
हथियारों का जखीरा बरामद
तलाशी के दौरान सुरक्षा बलों ने हथियारों और विस्फोटकों का जखीरा बरामद किया, जिसमें फ्यूज के साथ एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED), प्लास्टिक विस्फोटक, एके-47 के 104 राउंड, दो एके-47 मैगजीन, दो हैंड ग्रेनेड और कई अन्य चीजें शामिल हैं।
सुरक्षा बलों ने जानकारी देते हुए बताया कि बारामूला राष्ट्रीय राइफल्स (46RR), बारामूला पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (53BN सीआरपीएफ) के संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान बुधवार को बारामूला के नंबलान वन क्षेत्र में एक आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ किया गया है। तलाशी में हथियारों और विस्फोटकों का जखीरा बरामद किया गया है, जिसमें फ्यूज के साथ एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी), प्लास्टिक विस्फोटक, एके-47 गोला-बारूद के 104 राउंड, दो एके-47 मैगजीन, दो हैंड ग्रेनेड, एक लड़ाकू पाउच और दो बैग शामिल हैं। आगे बताया कि बरामदगी के बाद पुलिस स्टेशन शेरी में एक एफआईआर दर्ज की गई है और आगे की जांच जारी है।
अनंतनाग में भी मिला था ठिकाना
आपको बता दें कि 24 मार्च को सुरक्षा बलों को दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग के संगलान जंगल में भी आतंकियों का ठिकाना मिला था, वहां से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए थे। सोमवार को एसओजी अनंतनाग, 19 आरआर और सीआरपीएफ के संयुक्त अभियान में आतंकी ठिकाने से 200 खाली एके कारतूस, 2 गैस सिलेंडर, 1 चीनी ग्रेनेड, 1 नाइट विजन डिवाइस, बिस्तर और एक्सपायर हो चुके खाने के पैकेट भी बरामद किए गए थे।
Next Story