- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- Jammu-Kashmir: रमजान...
जम्मू और कश्मीर
Jammu-Kashmir: रमजान के दौरान अश्लील फैशन शो से बवाल, सीएम ने दिए जांच के आदेश
Sarita
10 March 2025 7:45 AM IST

x
Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में आयोजित फैशन शो विवादों में घिर गया है। बताया जा रहा है कि रमजान के दौरान गुलमर्ग में आयोजित फैशन शो पर जम्मू-कश्मीर सरकार ने कड़ा संज्ञान लिया है। इस संबंध में सीएम उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट कर कहा कि यह सदमा और गुस्सा पूरी तरह से समझ में आने वाला है। मैंने जो तस्वीरें देखी हैं, उनमें स्थानीय संवेदनशीलताओं की पूरी तरह से अवहेलना दिखाई देती है, वह भी इस पवित्र महीने के दौरान। मेरे कार्यालय ने स्थानीय अधिकारियों से संपर्क किया है और मैंने उन्हें 24 घंटे के भीतर एक रिपोर्ट सौंपने को कहा है। इस रिपोर्ट के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
दरअसल, कश्मीर में मॉडलों को न्यूड कपड़ों में दिखाया गया। रमजान के पवित्र महीने में इस तरह की हरकत से बवाल मच गया है और मुस्लिम समुदाय में गहरा गुस्सा पनप गया है।
TagsJammu-Kashmirरमजानअश्लीलफैशन शोबवालRamzanobscenefashion showruckusजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





