- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- Jammu-Kashmir: पुलिस...
जम्मू और कश्मीर
Jammu-Kashmir: पुलिस ने आतंकियों के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई
Sarita
14 May 2025 9:13 AM IST

x
Jammu-Kashmir: भारत की सेनाओं ने पहलगाम आतंकी हमले का बदला ले लिया है। पाकिस्तान और उसके आतंकी संगठनों के ऊपर बड़ी कार्रवाई की गई है। इस बीच अब जम्मू-कश्मीर में पुलिस ने भी पहलगाम आतंकी हमले के बाद आतंकवादियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू की है। पुलिस ने जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में 11 जगहों पर छापेमारी की है। आइए जानते हैं क्या है पुलिस के इस ऑपरेशन का मकसद।जम्मू-कश्मीर में पुलिस ने पहलगाम हमले के बाद आतंकवादियों के खिलाफ सख्त अभियान शुरू कर दिया है।
पुलिस के मुताबिक, बीते 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमलों के बाद 150 आतंकवादियों या उनके सहयोगियों के घरों पप छापेमारी हुई है। पुलिस की ये कार्रवाई आतंकी कार्यों को समर्थन देने वाले बुनियादी ढांचे को खत्म करने के मकसद से की जा रही है। इसके तहत कई स्थानों पर छापेमारी का अभियान तेज कर दिया गया है।जम्मू-कश्मीर पुलिस के प्रवक्ता कहा है कि इस अभियान के तहत बैन किए गए आतंकी संगठनों के आतंकी सहयोगियों को निशाना बनाया जा रहा है। पुलिस की ओर से UAPA कानून के तहत दर्ज किए गए केस में जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।
इस क्रम में मंगलवार को 11 ठिकानों पर छापा मारा गया है।जम्मू कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया है। ये तीनों आतंकी लश्कर-तैयबा के थे। भारतीय सेना ने बताया है कि इन आतंकियों को ऑपरेशन केलर के तहत आतंकी संगठन के तीन सदस्यों को मुठभेड़ में मार गिराया गया है। राष्ट्रीय राइफल्स यूनिट को शोकल केलर, शोपियां के सामान्य क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में सूचना मिली थी। इसके बाद मुठभेड़ में तीन कट्टर आतंकवादियों को मार गिराया गया। फिलहाल ऑपरेशन जारी है।
Next Story





