- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- Jammu-Kashmir:...

x
Jammu-Kashmir: राजबाग पुलिस थाने के अंतर्गत पड़ते सीमावर्ती गांव खानपुर में एक संदिग्ध पाकिस्तानी गुब्बारा मिलने से क्षेत्र में हलचल मच गई। जानकारी के अनुसार यह गुब्बारा खानपुर गांव, तहसील मढ़ीन निवासी शुभम के घर के पास पाया गया। गुब्बारे पर पी.आई.ए. लिखा हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही राजबाग पुलिस और पुलिस चौकी मढ़ीन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने इलाके का निरीक्षण किया और गुब्बारे को अपने कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी।
अधिकारियों ने आस-पास के लोगों से भी पूछताछ की। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है और सुरक्षा के मद्देनजर सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। फिलहाल किसी तरह की अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। स्थानीय लोगों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध वस्तु की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई है।
TagsJammu-Kashmirपाकिस्तानी गुब्बारादहशतJammu and KashmirPakistani balloonpanic जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





