- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- Jammu-Kashmir: ...
जम्मू और कश्मीर
Jammu-Kashmir: दर्दनाक सड़क हादसा, फ्लाईओवर से गिरी कार
Sarita
14 May 2025 11:20 AM IST

x
Jammu-Kashmir: बिश्नाह क्षेत्र के अंतर्गत कुरवाल गांव में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। रिंग रोड पर फ्लाईओवर से एक कार नीचे गिर गई। हादसे के वक्त कार में चार युवक सवार थे, जिनमें से तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को तुरंत कार से बाहर निकाला और उपचार के लिए उपजिला अस्पताल बिश्नाह पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद दो युवकों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया।
हादसे के बाद अस्पताल में मौजूद 108 एंबुलेंस समय पर स्टार्ट नहीं हो पाई, जिससे लोगों में गुस्सा है और उन्होंने स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। घायलों की पहचान 25 वर्षीय हरीश, 22 वर्षीय गोलू और 26 वर्षीय विशाल के रूप में हुई है, तीनों हीरानगर निवासी हैं। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से फ्लाईओवर पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने और एंबुलेंस सेवाओं को बेहतर बनाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।
TagsJammu-Kashmirहादसाफ्लाईओवरकारJammu-Kashmiraccidentflyovercarजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





