जम्मू और कश्मीर

Jammu-Kashmir: दर्दनाक हादसा,ट्यूबवेल में गिरे 2 मासूम बच्चे, पसरा मातम

Sarita
20 Jun 2025 6:55 AM IST
Jammu-Kashmir: दर्दनाक हादसा,ट्यूबवेल में गिरे 2 मासूम बच्चे, पसरा मातम
x
Jammu-Kashmir: मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के खानसाहब इलाके में एक भाई-बहन के गहरे ट्यूबवेल में गिरने से 6 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई और उसकी छोटी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई. अधिकारियों ने बताया कि खानसाहब क्षेत्र के हरवानी गांव में ट्यूबवेल में गिरने के बाद भाई-बहन कथित तौर पर बेहोश पाए गए और उनके परिवार द्वारा उन्हें इलाज के लिए स्थानीय उप-जिला अस्पताल ((SDH) ले जाया गया|
उन्होंने बताया कि अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों द्वारा जांच के बाद हरवानी निवासी बासित अहमद खान (6) पुत्र मोहम्मद अफरोज खान को मृत घोषित कर दिया गया जबकि उसकी बहन जैनब (5) को प्राथमिक उपचार के बाद श्रीनगर के श्री महाराजा हरि सिंह (SMHS) अस्पताल रेफर कर दिया गया जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. पुलिस ने घटना का संज्ञान लेते हुए आगे की जांच शुरू कर दी है|
Next Story