- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- Jammu Kashmir:इस इलाके...
जम्मू और कश्मीर
Jammu Kashmir:इस इलाके में घूम रहा तेंदुआ, मासूम बच्ची को बनाया शिकार
Sarita
7 Sept 2025 9:29 AM IST

x
Jammu Kashmir: दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के अवंतीपोरा के मीदुरा गांव में शनिवार को एक दुखद घटना घटी। यहां तेंदुए के हमले में एक मासूम बच्ची की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि पीड़िता की पहचान रोशन खान की बेटी तंजीला के रूप में हुई है। बच्ची अपने घर के पास थी, तभी तेंदुए ने उस पर अचानक हमला कर दिया। गंभीर चोटों के कारण कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई।
इस घटना से पूरे इलाके में शोक और दहशत का माहौल है। लोगों ने जंगली जानवरों की बढ़ती आवाजाही पर चिंता जताई है। वन्यजीव विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि तेंदुए की तलाश जारी है। उन्होंने कहा कि हम लगातार लोगों से अपील कर रहे हैं कि जंगल के किनारे बसे गांवों में सतर्क रहें, खासकर बच्चों को अकेले बाहर न जाने दें, क्योंकि हाल ही में जंगली जानवरों की आवाजाही बढ़ी है।
Next Story





