- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- Jammu-Kashmir: कार से...
जम्मू और कश्मीर
Jammu-Kashmir: कार से लाखों की नकदी बरामद, पूछताछ में बड़े खुलासे की उम्मीद
Sarita
25 Feb 2025 10:43 AM IST

x
Jammu-Kashmir: कठुआ को पंजाब से जोड़ने वाली किड़िया गंडियाल सड़क पर भागथली चेक पोस्ट पर रविवार देर रात पुलिस ने एक कार से 35 लाख रुपये बरामद किए। चालक अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। कार में सवार दूसरे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, पुलिस ने भागथली चेक पोस्ट पर रात करीब सवा एक बजे बिना नंबर प्लेट की एक कार को चेकिंग के लिए रोका।
चालक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस ने कार में बैठे जम्मू के बाथरा सुआ निवासी सज्जाद को पकड़ लिया। कार में एक बैग में नकदी मिली। मजिस्ट्रेट को बुलाकर नकदी जब्त कर ली गई। सोमवार सुबह कठुआ थाने में पैसों की गिनती की गई। मजिस्ट्रेट बिशन दास ने बताया कि बरामद रकम 35,08,830 रुपये है।
TagsJammu-KashmirकारलाखोंनकदीबरामदJammu-Kashmircarlakhs of cashrecoveredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





