- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- Jammu-Kashmir: करोड़ों...
जम्मू और कश्मीर
Jammu-Kashmir: करोड़ों रुपये के धोखाधड़ी नेटवर्क का भंडाफोड़
Sarita
14 May 2025 11:38 AM IST

x
Jammu-Kashmir: क्राइम ब्रांच जम्मू ने 4 अलग-अलग शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए जम्मू-कश्मीर के लोगों के साथ हुई 2 करोड़ 46 लाख की धोखाधड़ी पर 4 निजी कंपनियों के मालिकों, निदेशकों और साझेदारों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायत का कड़ा संज्ञान लेते हुए चंडीगढ़, बठिंडा (पंजाब) और उत्तर प्रदेश स्थित कंपनियों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं। आरोप है कि शिकायतकर्ताओं से कोल्ड स्टोरेज, फ्लैट और व्यापार में साझेदारी दिलाने के नाम पर मोटी रकम की ठगी की गई है।
क्राइम ब्रांच ने इस संबंध में 4 अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। पहले मामले में केले पकाने के लिए कोल्ड स्टोरेज लगाने के नाम पर शिकायतकर्ता से 1.71 करोड़ रुपये की ठगी की गई, दूसरे मामले में दिल्ली में फ्लैट दिलाने के नाम पर 25 लाख रुपये और तीसरे मामले में कारोबारी को व्यापार में साझेदारी का लालच देकर 19.25 लाख रुपये ठगने की शिकायत मिली। एक अन्य शिकायत में जम्मू में जमीन दिलाने के नाम पर 30.66 लाख रुपये की ठगी का मामला क्राइम ब्रांच के संज्ञान में आया। जांच के बाद क्राइम ब्रांच ने कंपनियों के मालिकों, निदेशकों व अन्य साझेदारों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
TagsJammu-Kashmirधोखाधड़ीनेटवर्कभंडाफोड़Jammu-Kashmirfraudnetworkexposedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





