- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- Jammu-Kashmir: बाढ़...
जम्मू और कश्मीर
Jammu-Kashmir: बाढ़ से सेब के बागों और धान की फसलों पर कहर बरपा
Sarita
6 Sept 2025 11:00 AM IST

x
Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर में पिछले कई दिनों से हो रही भारी बारिश ने कहर बरपा रखा है। 4 सितंबर 2025 को झेलम नदी का तटबंध टूटने से तीन जिलों के कई शहरी इलाकों में बाढ़ का पानी घुस गया, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। इस गंभीर स्थिति के बाद प्रशासन को करीब 9,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना पड़ा। वहीं, किसानों को भी भारी आपदा का सामना करना पड़ रहा है। बाढ़ के कहर से सेब के बाग और धान की फसलें तबाह हो गई हैं। बारिश के कारण हजारों हेक्टेयर कृषि भूमि जलमग्न हो गई है। इसका सबसे बुरा असर धान के खेतों और सेब के बागों पर पड़ा है।
किसानों का कहना है कि जलभराव के कारण सेब के पेड़ों में सेकेंडरी स्कैब रोग फैलने का खतरा बढ़ गया है, जिससे उनकी फसल बर्बाद हो सकती है। इसके अलावा कई जगहों पर पेड़ों के उखड़ने की चेतावनी भी दी गई है। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इस आपदा के लिए पिछली सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि बाढ़ के खतरों को कम करने के लिए पर्याप्त उपाय नहीं किए गए। फिलहाल राहत और बचाव कार्यों के लिए एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस और राजस्व विभाग के सैकड़ों जवान तैनात हैं। ये टीमें निचले इलाकों में फंसे लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाने का काम कर रही हैं।
Next Story





