जम्मू और कश्मीर

Jammu-Kashmir: स्कूल में लगी आग,मची अफरा-तफरी

Sarita
26 Feb 2025 10:54 AM IST
Jammu-Kashmir: स्कूल में लगी आग,मची अफरा-तफरी
x
Jammu-Kashmir: दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के रानीपोरा के मालपोरा इलाके में बुधवार आधी रात को एक सरकारी प्राइमरी स्कूल में आग लग गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में स्कूल की इमारत जलकर राख हो गई।
अधिकारियों ने बताया कि आधी रात को सरकारी एसएसए प्राइमरी स्कूल की इमारत में आग लग गई। आग लगने की वजह से इमारत के अंदर रखा सिलेंडर भी फट गया, जिससे इमारत को काफी नुकसान पहुंचा है। आगे की जानकारी मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाई।
Next Story