- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- Jammu-Kashmir: ...
जम्मू और कश्मीर
Jammu-Kashmir: प्रसिद्ध मंदिर पर मंडराया खतरा, स्थानी लोगों ने प्रशासन से की मांग
Sarita
26 Aug 2025 7:17 AM IST

x
Jammu-Kashmir: पिछले कुछ दिनों से जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही बारिश के कारण कई जगहों पर जलभराव हो गया है और लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जम्मू में भारी बारिश के बाद विक्रम महाकाल शक्ति पीठ मंदिर के बाहर भी जलभराव हो गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि मंदिर के पास जम्मू स्मार्ट सिटी द्वारा बनाया गया नाला अवरुद्ध हो गया है, जिससे पानी एक जगह जमा होकर आसपास की जगहों में भर गया है। इससे मंदिर परिसर के साथ वाली ज़मीन बैठ गई है, जिससे मंदिर की नींव को बड़ा नुकसान हो सकता है।
इस खतरे को भांपते हुए स्थानीय लोगों ने स्मार्ट सिटी प्रशासन और जम्मू पूर्व के विधायक युद्धवीर से अपील की है कि नाले की सफाई और धंसी हुई जगह की मरम्मत का काम तुरंत शुरू किया जाए, अन्यथा लोगों की आस्था से जुड़े इस प्रसिद्ध मंदिर को काफी नुकसान हो सकता है।
TagsJammu-Kashmirमंदिरखतराtempledangerजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





