जम्मू और कश्मीर

Jammu-Kashmir: नदी में एक और शव मिला, मृतकों की संख्या बढ़ी

Sarita
1 March 2025 11:47 AM IST
Jammu-Kashmir: नदी में एक और शव मिला, मृतकों की संख्या बढ़ी
x
Jammu-Kashmir: जम्मू-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कलाई इलाके में गुरुवार देर शाम सड़क हादसे में एक यात्री वाहन नदी में गिर गया। इस दौरान लापता लोगों में से एक का शव शुक्रवार को डिंगला क्षेत्र से बरामद किया गया था, जबकि आज एक अन्य शव भी डिंगला क्षेत्र के पास नदी से बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि अन्य लापता लोगों की तलाश के लिए तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है। गौरतलब है कि गुरुवार देर शाम कलाई इलाके में एक यात्री वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर नदी में गिर गया था। इसके बाद पुलिस के अथक प्रयासों से कई लोगों को पानी के तेज बहाव से बचा लिया गया जबकि कई लोग पानी के तेज बहाव में खो गए।
बहाव में बहे लोगों को खोजने के लिए शुक्रवार को बड़ा अभियान चलाया गया। इस दौरान एक मृतक अब्दुल अजीज पुत्र फैज हुसैन निवासी फागला का शव डिंगला क्षेत्र में नदी से बरामद किया गया, जबकि आज एक महिला शाहिना अख्तर पत्नी करामत हुसैन निवासी मंजाकोट का शव डिंगला क्षेत्र के पास नदी से बरामद किया गया है। फिलहाल अन्य लापता लोगों की तलाश के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
Next Story