जम्मू और कश्मीर

Jammu-Kashmir: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव बरामद, इलाके में सनसनी

Sarita
30 Oct 2025 10:14 AM IST
Jammu-Kashmir:   संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव बरामद, इलाके में  सनसनी
x
Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में बुधवार को एक दिल दहला देने वाली घटना घटी। जिले के बरयाल इलाके में रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
अधिकारियों के अनुसार, मृतक की पहचान घोरडी बिंदला निवासी 23 वर्षीय रिंकू शर्मा पुत्र गिरधारी लाल के रूप में हुई है। मौत का सही कारण फिलहाल अज्ञात है। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह एक दुर्घटना थी या कोई साजिश। आसपास के निवासियों से पूछताछ की जा रही है और घटना से जुड़ी सभी परिस्थितियों की गहन जांच की जा रही है।
Next Story