जम्मू और कश्मीर

Jammu-Kashmir: फ्रूट मंडी में मिला युवक का शव, फैली सनसनी

Sarita
30 Dec 2025 12:21 PM IST
Jammu-Kashmir:  फ्रूट मंडी में मिला युवक का शव, फैली सनसनी
x
Jammu-Kashmir: उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर क्षेत्र स्थित फ्रूट मंडी में एक युवक का शव रहस्यमयी परिस्थितियों में बरामद किया गया। मृतक की पहचान माजिद मुश्ताक निवासी मजबुग, सोपोर के रूप में हुई है। मृतक वर्तमान में फ्रूट मंडी मस्जिद, सोपोर में रह रहा था। उसकी उम्र लगभग 20 वर्ष बताई जा रही है।
सूत्रों के अनुसार, युवक का शव फ्रूट मंडी के अंदर देखा गया, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मेडिको-लीगल औपचारिकताओं के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की आगे की जांच जारी है।
Next Story