- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- Jammu-Kashmir: खैर...

x
Jammu-Kashmir: जिला पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई किए जाने के बावजूद खैर लकड़ी की तस्करी पर पूरी तरह से रोक नहीं लग पा रही है। ताज़ा मामले में शनिवार देर रात लखनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने खैर की लकड़ी से लदी एक महिंद्रा पिकअप को जब्त किया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, एसएसपी मोहिता शर्मा के समग्र पर्यवेक्षण में लखनपुर पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान पिकअप वाहन संख्या JK08M-6241 को रोका। जांच के दौरान वाहन में खैर की लकड़ी भरी हुई पाई गई, जिसे अवैध रूप से ले जाया जा रहा था।
यह कार्रवाई थाना प्रभारी (SHO) इंस्पेक्टर तारिक अहमद के नेतृत्व में तथा पीएसआई रॉबिन शर्मा के मार्गदर्शन में की गई। पुलिस टीम ने कर्रोह की ओर से लखनपुर की तरफ आ रहे वाहन को जांच के लिए रोका।पूछताछ के दौरान चालक ने अपना नाम राजिंदर सिंह, पुत्र मेजर सिंह, निवासी धनोड़, तहसील व जिला कठुआ बताया। वाहन की तलाशी लेने पर चालक खैर की लकड़ी के परिवहन से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। चूंकि मामला वन विभाग से संबंधित है, इसलिए जब्त वाहन को आगे की कार्रवाई के लिए वन विभाग के हवाले कर दिया गया है।
TagsJammu-Kashmirखैर लकड़ीवाहनजब्तJammu and Kashmiracacia woodvehicleseized जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





