- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- Jammu-Kashmir: शादी...
जम्मू और कश्मीर
Jammu-Kashmir: शादी वाले घर में चोरों ने बड़ी वारदात, दहशत का माहौल
Sarita
12 Feb 2026 11:09 AM IST

x
Jammu-Kashmir: आर.एस. पुरा कस्बे के वार्ड नंबर-6 सब्जी मंडी के समीप स्थित एक शादी वाले घर में चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए लाखों रुपए की नकदी व कई तोला सोने के आभूषण चोरी कर लिए। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर-6 निवासी अश्विनी गुप्ता पुत्र सुभाष गुप्ता की बेटी की शादी थी। शादी समारोह के लिए उन्होंने जम्मू-अखनूर रोड स्थित एक पैलेस बुक कर रखा था, जहां विवाह से जुड़ी सभी रस्में संपन्न की जा रही थीं। इसी कारण मंगलवार सुबह परिवार के सभी सदस्य व रिश्तेदार घर को बंद कर पैलेस पहुंच गए थे।
बुधवार सुबह जब परिवार शादी समारोह से वापस लौटा तो घर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी में रखी नकदी व सोने के आभूषण गायब थे। परिजनों के अनुसार घर की देखभाल के लिए रात के समय मोहल्ले की दो महिलाएं मौजूद थीं, बावजूद इसके चोर चोरी करने में सफल रहे।घटना की सूचना तुरंत आर.एस.पुरा पुलिस थाना को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। घर के मालिक अश्विनी गुप्ता ने बताया कि चोर करीब 15 से 20 तोला सोना और 4 से 5 लाख रुपए नकद चोरी कर ले गए हैं। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर तकनीकी सहायता से चोरों की तलाश तेज कर दी है।घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी रोष पाया जा रहा है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।
TagsJammu-KashmirशादीघरवारदातदहशतJammu and Kashmirweddinghomeincidentpanic. जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





