जम्मू और कश्मीर

Jammu-Kashmir: आतंकी की मूवमेंट से हड़कंप, इलाके में घेराबंदी

Sarita
26 Dec 2025 6:50 AM IST
Jammu-Kashmir: आतंकी की मूवमेंट से हड़कंप,  इलाके में  घेराबंदी
x
Jammu-Kashmir: कश्मीर के अनंतनाग जिले के एक स्थानीय बाजार क्षेत्र में लश्कर-ए-तैयबा के एक आतंकी के देखे जाने के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके में व्यापक घेराबंदी एवं तलाशी अभियान (कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन – कॉसो) शुरू कर दिया है।उपलब्ध जानकारी के अनुसार, एक सक्रिय लश्कर-ए-तैयबा (एल.ई.टी.) आतंकी को स्थानीय बाजार से गुजरते हुए देखा गया, जिसके तुरंत बाद सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सी.आर.पी.एफ.) की क्विक रिएक्शन टीमों को मौके पर तैनात किया गया।
सुरक्षा बलों द्वारा अनंतनाग के डांगरपोरा और काजीबाग क्षेत्रों में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। क्षेत्र में देखे गए आतंकवादी की पहचान मोहम्मद लतीफ के रूप में हुई है, जो कुलगाम जिले के ख्रेवन क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है।
Next Story