- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- Jammu-Kashmir:संदिग्ध...
जम्मू और कश्मीर
Jammu-Kashmir:संदिग्ध परिस्थितियों में मिला सैनिक का शव, जांच में जुटी पुलिस
Sarita
18 Oct 2025 8:40 AM IST

x
Jammu-Kashmir: जम्मू से एक दुखद खबर आई है। ग्रेटर कैलाश पुलिस चौकी के अंतर्गत आने वाले कालूचक्क स्थित आर्मी कैंप में एक जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा निवासी प्यार चंद के रूप में हुई है, जो वर्तमान में मिलिट्री स्टेशन कालूचक्क में तैनात था।
पुलिस मामले की जाँच कर रही है। जानकारी के अनुसार, जवान कैंपस में बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। अन्य जवानों की मदद से उसे 166 मिलिट्री अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में रखवा दिया है और जाँच शुरू कर दी है।
TagsJammu-Kashmirसंदिग्धसैनिकशवजांचपुलिसJammu and Kashmir: Suspectsoldierbodyinvestigationpolice जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





