जम्मू और कश्मीर

Jammu-Kashmir : गश्त के दौरान दुर्घटना में जवान की मौत

Sarita
10 Jan 2026 10:17 AM IST
Jammu-Kashmir : गश्त के दौरान दुर्घटना में जवान की मौत
x
Jammu-Kashmir : जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले में गश्त के दौरान ऊंचाई से फिसलने के बाद सूबेदार हीरा लाल की मौत हो गई। सूबेदार हीरा लाल के सर्वोच्च बलिदान को चिनार कोर (भारतीय सेना) ने श्रद्धांजलि अर्पित की है। नॉर्दर्न कमांड के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ ने बीबी कैंट में शहीद सूबेदार हीरा लाल को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके बलिदान को नमन किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ सैन्य अधिकारी, जवान और कर्मी मौजूद रहे, जिन्होंने शहीद को श्रद्धांजलि दी।अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि हरियाणा के अकबरपुर इलाके के निवासी सूबेदार हीरा लाल उत्तरी कश्मीर जिले के फतेहगढ़ के शीरी इलाके में रात की गश्त के दौरान फिसल गए।उन्होंने बताया कि जवान को बेहोशी की हालत में बारामूला के सरकारी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Next Story