- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- Jammu-Kashmir: पुलिस...
जम्मू और कश्मीर
Jammu-Kashmir: पुलिस की कामयाबी, दुकान की तलाशी के दौरान चौंकाने वाली रिकवरी
Sarita
1 Dec 2025 6:19 AM IST

x
Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर के करनाह सब-डिविजन के टंगडार इलाके में पुलिस ने रविवार को एक बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस ने एक दुकान से AK-47 राइफल के 40 जिंदा राउंड बरामद किए और दुकानदार को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम ने दिन में टंगडार क्षेत्र की एक दुकान की तलाशी ली। इस दौरान सुरक्षा बलों को नसीर अहमद बाबा (26) के कब्जे से ये कारतूस मिले। नसीर निवासी गोमल, टंगडार है और एसडीएच टंगडार के पास अपनी दुकान चलाता है।
पुलिस ने नसीर को तुरंत हिरासत में लेकर थाना करनाह पहुंचाया, जहां उससे पूछताछ जारी है। अधिकारियों ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और यह जांच की जा रही है कि गोलियां वहां कैसे पहुंचीं और इसके पीछे और कौन लोग जुड़े हो सकते हैं। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे और भी अहम खुलासे हो सकते हैं।
TagsJammu-KashmirपुलिसकामयाबीJammu and KashmirPolicesuccess जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





