- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- Jammu-Kashmir:...
जम्मू और कश्मीर
Jammu-Kashmir: सीमावर्ती खेतों में पाकिस्तानी गुब्बारे मिलने के बाद पुलिस जांच में जुटी
Sarita
21 Feb 2026 6:31 AM IST

x
Jammu-Kashmir: अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे गांव कोठे बरकत सिंह और आगरा चक इलाके में शुक्रवार शाम उस समय हलचल मच गई, जब खेतों में कुछ संदिग्ध गुब्बारे पड़े होने की जानकारी ग्रामीणों को मिली। सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। वहां एक हवाई जहाज के आकार का सफेद-हरे रंग का गुब्बारा पड़ा मिला, जिस पर Pakistan International Airlines लिखा हुआ था। इसके अलावा एक पीले रंग का दिल के आकार का गुब्बारा भी मिला।
घटना की सूचना मिलते ही बॉर्डर पुलिस चौकी आगरा चक के प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों गुब्बारों को कब्जे में ले लिया। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि तेज हवा के कारण ये गुब्बारे पाकिस्तान की ओर से बहकर भारतीय क्षेत्र में आ गए होंगे। पुलिस ने बरामद गुब्बारों को नियमानुसार सुरक्षित रख लिया है और मामले की जांच जारी है। सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क हैं और किसी भी संदिग्ध पहलू को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
TagsJammu-Kashmirपाकिस्तानी गुब्बारेपुलिसजांचJammu and KashmirPakistani balloonspoliceinvestigation जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





