- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- ...
जम्मू और कश्मीर
Jammu-Kashmir:अंतरराष्ट्रीय सीमा पर दिखा पाकिस्तानी ड्रोन, फोर्स ने लिया Action
Sarita
18 Jan 2026 12:39 PM IST

x
Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा (IB) पर एक पाकिस्तानी ड्रोन देखे जाने से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार रात के समय के ड्रोन करीब 5 मिनट तक भारतीय सीमा के पास मंडराता रहा, जिसके बाद वह वापस पाकिस्तान की ओर लौट गया। घटना की जानकारी मिलते ही सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे मामले का संज्ञान लिया और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर निगरानी व चौकसी बढ़ा दी गई है।
सीमा क्षेत्र में अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है तथा हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है।फिलहाल किसी भी तरह के नुकसान या संदिग्ध सामग्री गिराए जाने की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
TagsJammu-Kashmirअंतरराष्ट्रीय सीमापाकिस्तानीड्रोनJammu and KashmirInternational BorderPakistanidroneजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





