जम्मू और कश्मीर

Jammu and Kashmir: करियाने की दुकान में सेंधमारी, नकदी व सामान लेकर चोर फरार

Sarita
18 Feb 2026 6:18 AM IST
Jammu and Kashmir:   करियाने की दुकान में सेंधमारी, नकदी व सामान लेकर चोर फरार
x
Jammu and Kashmir: विजयपुर कस्बे के वार्ड नंबर-5 स्थित एक करियाने की दुकान में बीती रात चोरों ने सेंध लगाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इस घटना में दुकान मालिक को करीब 35 से 40 हजार रुपये के नुकसान का अनुमान है।दुकान मालिक ने बताया कि वह रोज की तरह रात करीब 9 बजे दुकान बंद करके घर चला गया था। सुबह सैर से लौटते समय जब वह दुकान के पास पहुंचा तो अंदर लाइटें जलती हुई दिखाई दीं। शक होने पर पास जाकर देखा तो शटर के ताले टूटे हुए थे। जब शटर को थोड़ा ऊपर उठाकर अंदर देखा गया तो दुकान का सामान बिखरा पड़ा था।
पीड़ित दुकानदार के अनुसार चोर दुकान से नकदी के साथ कुछ महंगा सामान भी ले गए हैं। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। वहीं, स्थानीय लोगों ने इलाके में बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर चिंता जताई है। लोगों ने पुलिस से रात के समय गश्त बढ़ाने की मांग की है, ताकि ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।
Next Story