- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- Jammu Kashmir: वन...
जम्मू और कश्मीर
Jammu Kashmir: वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध सामान से भरा ट्रक जब्त
Sarita
19 Nov 2025 12:20 PM IST

x
Jammu Kashmir: जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर हीरानगर के छप्पड़ मोड़ के निकट वन विभाग ने अवैध वन उपज की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रक को जब्त किया। ट्रक नंबर जेके 02ए.ई-3071 में सफेदा तथा सीमल की भारी मात्रा में लकड़ी लदी हुई थी, जिसे बिना किसी वैध अनुमति के ले जाया जा रहा था। यह कार्रवाई DFO कठुआ अंकित सिन्हा के दिशा-निर्देश पर रेंज अधिकारी जसरोटा मुनीश गुप्ता की देखरेख में की गई। टीम का नेतृत्व ब्लॉक अधिकारी मस्तगढ़ गंदीप सिंह कर रहे थे। उनके साथ नरेश कुमार और संजय भी मौजूद रहे।
वन विभाग की टीम ने ट्रक को मौके पर ही रोककर दस्तावेजों की जांच की तथा नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर वाहन को तुरंत जब्त कर लिया। अधिकारियों के अनुसार, ट्रक को भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 52(1) एवं धारा 52(2) के तहत जब्त किया गया है। साथ ही यह कार्रवाई जम्मू–कश्मीर वन उपज परिवहन नियम, 2020 का स्पष्ट उल्लंघन है, जिसके तहत बिना अनुमति किसी भी प्रकार की वन उपज का परिवहन दंडनीय अपराध है। वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध लकड़ी तस्करी के विरुद्ध ऐसी सख्त कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
TagsJammu Kashmirवन विभागकार्रवाईForest Departmentaction जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





