- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- Jammu Kashmir : ठंड ने...
जम्मू और कश्मीर
Jammu Kashmir : ठंड ने दी दस्तक, सीजन की पहली बर्फबारी शुरू
Sarita
7 Oct 2025 12:39 PM IST

x
Jammu Kashmir : जम्मू-कश्मीर में ठंड ने दस्तक दे दी है। अक्टूबर की शुरुआत से ही मौसम बदल गया है। कुपवाड़ा, सोनमर्ग और गुलमर्ग के ऊपरी इलाकों में मौसम की पहली बर्फबारी हुई है। बारिश के बाद भारी बर्फबारी हो रही है। मौसम विभाग ने अगले 36 घंटों तक बारिश और बर्फबारी जारी रहने की चेतावनी दी है। ताजा बर्फबारी ने पूरी कश्मीर घाटी को ढक लिया है। मौसम में आए इस बदलाव ने ठंड बढ़ा दी है।
गौरतलब है कि भारी बर्फबारी के कारण मुगल रोड, श्रीनगर-सोनमर्ग-गुमरी (एसएसजी) रोड और सिंथन टॉप रोड भी बंद कर दिए गए हैं, जिससे यातायात बाधित हुआ है। सोमवार से कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा बर्फबारी हो रही है, जबकि मैदानी इलाकों में बारिश हो रही है, जिससे तापमान में भारी गिरावट आई है।
TagsJammu Kashmirठंडबर्फबारीJammu Kashmircoldsnowfall जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsChhattisgarh NewsHindi NewsInsdia NewsKhabaron SisilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





