- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- Jammu-Kashmir: चिट्टे...
जम्मू और कश्मीर
Jammu-Kashmir: चिट्टे की सप्लाई का भंडाफोड़, पंजाब से जुड़े तार
Sarita
25 Feb 2026 6:40 AM IST

x
Jammu-Kashmir: कश्मीर में नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी नार्कोटिक टास्क फोर्स कश्मीर (एएनटीएफ) ने पंजाब के दो कथित ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को अलग-अलग ऑपरेशन में पकड़ा गया और इनके पास से कुल 79 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार पहली कार्रवाई श्रीनगर के गंगबुग इलाके में की गई। खुफिया सूचना के आधार पर टीम ने अजय कुमार (पुत्र जोगिंदर, निवासी मुस्तफाबाद जट्टन, गुरदासपुर, पंजाब) को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से 42 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी यह नशा पंजाब से लाकर स्थानीय स्तर पर बेचने की तैयारी कर रहा था। इस मामले में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8 और 21 के तहत एफआईआर नंबर 02/2026 दर्ज की गई है।
दूसरी कार्रवाई बडगाम जिले में की गई। यहां पुलिस ने जोन महीस (पुत्र बलविंदर मसीह, निवासी मुस्तफाबाद जट्टन, गुरदासपुर) को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 37 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इस संबंध में एफआईआर नंबर 03/2026 दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक दोनों गिरफ्तारियां अंतरराज्यीय ड्रग तस्करी से जुड़ी पुख्ता जानकारी के आधार पर की गई हैं। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है और सप्लाई चेन से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
TagsJammu-Kashmirचिट्टेभंडाफोड़ Jammu and Kashmirजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





