जम्मू और कश्मीर

Jammu-Kashmir:Overtake करते पलटी यात्रियों से भरी बस, मची चीख-पुकार

Sarita
11 Feb 2026 9:23 AM IST
Jammu-Kashmir:Overtake करते पलटी यात्रियों से भरी बस, मची चीख-पुकार
x
Jammu-Kashmir: जिला सांबा के रामगढ़ सेक्टर में सोमवार दोपहर एक तेज रफ्तार मिनी बस हादसे का शिकार हो गई। यह दुर्घटना रामगढ़ के त्रुटा मोड़ के पास हुई, जहां बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।
जानकारी के अनुसार, मिनी बस नंबर JK02AN-9282 बॉर्डर क्षेत्र नंदपुर से विजयपुर की ओर जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस चालक एक ई-बस को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान वाहन का संतुलन बिगड़ गया और बस पलट गई।हादसे में बस में सवार तीन यात्री घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत सरकारी अस्पताल रामगढ़ पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। डॉक्टरों ने एक यात्री की हालत गंभीर देखते हुए उसे एम्स विजयपुर रेफर कर दिया।
घायलों की पहचान इस प्रकार है—
अशोक कुमार (36), पुत्र गरु राम, निवासी अरनिया;
कुलदीप राज (56), पुत्र सतपाल, निवासी गुडवाल;
और सत्या देवी, पत्नी इंदर चंद, निवासी चक सलारिया (एम्स विजयपुर रेफर)।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बस को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
Next Story