- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- Jammu-Kashmirr:न्यू...
जम्मू और कश्मीर
Jammu-Kashmirr:न्यू ईयर को लेकर अलर्ट, 100 से ज्यादा आतंकवादी घुसपैठ की फिराक में
Sarita
31 Dec 2025 8:09 AM IST

x
Jammu-Kashmirr: जम्मू-कश्मीर में 740 किलोमीटर लंबी लाइन ऑफ कंट्रोल ( LoC) पर अलर्ट जारी कर दिया गया है। खुफिया जानकारी मिली है कि सीमा पार 60 लॉन्चपैड पर 100 से ज्यादा आतंकवादी नए साल पर घुसपैठ की कोशिश कर सकते हैं। इस खुफिया इनपुट के बाद भारतीय सेना को हाई अलर्ट पर रखा गया है। लगभग 13,000 फीट पर कड़ी सुरक्षा है और बीएसएफ जवान दिन-रात पहरा दे रहे हैं।
नए साल को लेकर जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। जम्मू बस स्टैंड पर मंगलवार को एक संदिग्ध बैग देखे जाने की सूचना से सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े हो गए। बैग की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी और यात्रियों को सुरक्षित दूरी पर रहने के निर्देश दिए।
काफी मशक्कत और तकनीकी जांच के बाद अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बैग में कोई भी संदिग्ध या विस्फोटक वस्तु नहीं मिली है। पुलिस ने बैग को अपने कब्जे में ले लिया है और उसे नजदीकी थाने ले जाया गया है। सीसीटीवी फुटेज के जरिए यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह बैग वहां कौन छोड़ गया था या क्या यह किसी यात्री का सामान था जो भूलवश छूट गया। जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद बस स्टैंड पर यातायात और अन्य गतिविधियां दोबारा सुचारू रूप से शुरू कर दी गई हैं।
TagsJammu-Kashmirrन्यू ईयरअलर्टJammu and KashmirNew YearAlert जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





