जम्मू और कश्मीर

Jammu-Kashmir: मवेशी तस्करों पर कार्रवाई , आरोपी गाड़ी के साथ गिरफ्तार

Sarita
30 Jan 2026 10:13 AM IST
Jammu-Kashmir:  मवेशी तस्करों पर कार्रवाई  , आरोपी गाड़ी के साथ गिरफ्तार
x
Jammu-Kashmir: ऊधमपुर पुलिस ने चनैनी क्षेत्र में मवेशियों की तस्करी में लिप्त एक आरोपी को 12 मवेशियों सहित गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मोटर शेड नाके पर वाहन की जांच के दौरान की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, चनैनी पुलिस ने एक संदिग्ध वाहन को रोककर उसकी जांच की। जांच के दौरान पाया गया कि वाहन में 12 मवेशियों को अवैध रूप से और क्रूरता के साथ ले जाया जा रहा था।
पूछताछ में चालक ने अपना नाम जहांगीर मोहम्मद कासिम, पुत्र मोहम्मद कासिम, निवासी परनोट, रामबन बताया। आरोपी कोई वैध अनुमति पत्र प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ चनैनी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Next Story