जम्मू और कश्मीर

Jammu-Kashmir: तेज रफ्तार टैंकर ने बीच सड़क पर मचाई तबाही, अफरा-तफरी

Sarita
3 Nov 2025 9:24 AM IST
Jammu-Kashmir:  तेज रफ्तार टैंकर ने बीच सड़क पर मचाई तबाही, अफरा-तफरी
x
Jammu-Kashmir: कटरा के निकट पेंथल गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक टैंकर चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा और तेज रफ्तार टैंकर सीधे बिजली के ट्रांसफॉर्मर से जा टकराया। हादसे में किसी के हताहत न होने की बात सामने आई है, लेकिन बिजली का ट्रांसफॉर्मर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के वक्त घटनास्थल के आसपास काफी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे।
टैंकर की रफ्तार देखकर लोग सतर्क हो गए और समय रहते किनारे हटकर अपनी जान बचा ली। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आसपास के क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और टैंकर चालक को हिरासत में ले लिया। फिलहाल उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
Next Story