भारत
खड़ी कार में मिली अनजान की लाश, CCTV फुटेज ने खोले अनसुलझे रहस्य
jantaserishta.com
3 Nov 2025 9:00 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
फैली सनसनी.
नई दिल्ली: दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन के पास खड़ी कार में एक व्यक्ति की रहस्यमयी मौत से हड़कंप मच गया. यह घटना 31 अक्टूबर की शाम सामने आई, जब रेलवे इंजीनियर की कार की पिछली सीट पर 28 साल के युवक जावेद का शव बरामद किया गया. पुलिस जांच में यह चौंकाने वाली बात सामने आई कि जावेद की मौत दम घुटने से हुई थी, जो गलती से कार के अंदर बंद हो जाने के कारण हुआ.
पुलिस के अनुसार, शाम करीब 7:30 बजे उन्हें सूचना मिली कि आनंद विहार स्टेशन के पास एक कार में एक युवक बेहोश पड़ा है. मौके पर पहुंची टीम ने देखा कि युवक मृत अवस्था में था. जांच में उसकी पहचान बिहार के पूर्णिया निवासी जावेद के रूप में हुई. उसके पास से एक बैग, मोबाइल फोन और कपड़े बरामद किए गए. शरीर पर किसी भी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं.
पुलिस ने जब आस-पास के CCTV फुटेज खंगाले तो सारा घटनाक्रम स्पष्ट हो गया. फुटेज में दिखा कि सुबह 10:49 बजे रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) गुरु प्रताप ने अपनी कार पार्क की और ऑफिस चले गए. उन्होंने कार को लॉक नहीं किया था.
करीब 11:22 बजे, जावेद जो पेशे से मजदूर था और बिहार जाने के लिए आनंद विहार स्टेशन आया था, कार में जाकर पीछे की सीट पर बैठ गया. पुलिस का अनुमान है कि वह शायद धूप या भीड़ से बचने के लिए कार में बैठ गया था. लेकिन दोपहर 1:50 बजे, इंजीनियर के एक स्टाफ सदस्य ने कार से लंचबॉक्स निकालने के बाद दरवाजे को बंद कर दिया, बिना यह जाने कि अंदर कोई मौजूद है.
इसके बाद CCTV फुटेज में 1:54 से 3:13 बजे के बीच जावेद को बेचैनी से दरवाजा खोलने की कोशिश करते देखा गया. शाम 5:34 बजे, जब इंजीनियर गुरु प्रताप कार के पास लौटे, तो उन्होंने जावेद को अचेत पाया और तुरंत पुलिस को सूचना दी. जीटीबी अस्पताल में पोस्टमार्टम से पुष्टि हुई कि मौत दम घुटने से हुई थी. पुलिस ने बताया कि मामले में कोई आपराधिक एंगल नहीं मिला है लेकिन जांच जारी है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





