जम्मू और कश्मीर

Jammu-Kashmir: जंगल में लगी भयानक आग, मौके पर टीमें तैनात

Sarita
13 Jan 2026 12:40 PM IST
Jammu-Kashmir:  जंगल में लगी भयानक आग, मौके पर टीमें तैनात
x
Jammu-Kashmir: जिला बारामुला के उरी क्षेत्र के नीलूसा बिजहामा इलाके में जंगल में आग लगने की घटना सामने आई है। आग पर काबू पाने के लिए वन विभाग और जम्मू-कश्मीर पुलिस संयुक्त रूप से दमकल कार्य में जुटी हुई हैं। प्रशासन के अनुसार, आग को फैलने से रोकने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं और मौके पर टीमें तैनात हैं।
स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। फिलहाल किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। स्थानीय लोगों से अपील की गई है कि वे प्रभावित क्षेत्र के आसपास न जाएं, सतर्क रहें और प्रशासन का सहयोग करें।
Next Story