जम्मू और कश्मीर

कल से जम्मू-कश्मीर में मौसम बदलेगा करवट, तपती गरमी से बारिश दिलाएगी राहत, जाने- कितने दिन बरसेंगे बादल

Renuka Sahu
11 April 2022 1:42 AM GMT
कल से जम्मू-कश्मीर में मौसम बदलेगा करवट, तपती गरमी से बारिश दिलाएगी राहत, जाने- कितने दिन बरसेंगे बादल
x

फाइल फोटो 

तपती गरमी का सामना कर रहे प्रदेश के लोगों को 12 अप्रैल से राहत मिल सकती है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। तपती गरमी का सामना कर रहे प्रदेश के लोगों को 12 अप्रैल से राहत मिल सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 12 से 14 अप्रैल तक प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है।

मजबूत पश्चिमी विक्षोभ के अभाव में जम्मू-कश्मीर में करीब 80 फीसदी कम बारिश होने से मार्च महीने में ज्यादा गरमी रही। जम्मू शहर में केवल 2.1 मिली मीटर (एमएम) बारिश मार्च में हुई, जबकि यहां सामान्य तौर पर 68 एमएम बारिश होती है। श्रीनगर शहर में 21.3 एमए बारिश हुई, जबकि यहां सामान्य तौर पर 117. 6 एमएम बारिश होती है।
मार्च 2022 में जम्मू शहर में न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि इससे पहले मार्च 2004 में जम्मू शहर में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ था। श्रीनगर में मार्च 2022 में न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जोकि इससे पहले 2004 में 13. 6 और 2010 में 13. 7 डिग्री सेल्सियस रह चुका है। वहीं, जम्मू की बात करें तो रविवार को अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम पारा भी 21.7 डिग्री सेल्सियस रहा। कटड़ा में अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री और न्यूनतम 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर में अधिकतम पारा 27.2 डिग्री और न्यूनतम 10.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। पहलगाम में 23.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री चल रहा है।
Next Story