जम्मू और कश्मीर

आसमान से बरसने लगी आग, जम्मू में झुलसाने लगी लू, पारा 37 डिग्री पार

Renuka Sahu
8 April 2022 4:00 AM GMT
आसमान से बरसने लगी आग, जम्मू में झुलसाने लगी लू, पारा 37 डिग्री पार
x

फाइल फोटो 

जम्मू-कश्मीर में गरमी रिकॉर्ड तोड़ रही है। जम्मू में आसमान से आग बरसने लगी है। जिले में लू चलने से हर कोई परेशान है। दि

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। जम्मू-कश्मीर में गरमी रिकॉर्ड तोड़ रही है। जम्मू में आसमान से आग बरसने लगी है। जिले में लू चलने से हर कोई परेशान है। दिन के पारे में लगातार उछाल आ रहा है। जम्मू में दिन का तापमान 37 डिग्री के पार चल रहा है। कश्मीर में भी दिन में तपिश बढ़ गई है।

कई जिलों का तापमान सामान्य से 10 से 12 डिग्री ऊपर चला गया है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने आगामी दिनों में जम्मू में गर्म हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। अगर मौसम यूं ही साफ रहता है तो आगामी दिनों में गरमी कई नए रिकॉर्ड तोड़ सकती है।
जम्मू में वीरवार की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दिन चढ़ने के साथ गरमी ने भी तेवर तीखे कर दिए। दोपहर को शरीर को झुलसा देने वाली लू चल रही है। पारा चढ़ने से दिन को बाजार भी सूने पड़ने लगे हैं। यहां दिन का तापमान सामान्य से 6.5 डिग्री चढ़कर 37.1 और न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
प्रदेश के लगभग सभी जिलों में दिन के साथ रात का तापमान सामान्य से ऊपर चल रहा है। संभाग के बनिहाल में दिन का तापमान सामान्य से 8.1 डिग्री चढ़कर 28.6, बटोत में सामान्य से 9.3 डिग्री चढ़कर 29.4, कटड़ा में सामान्य से 7.1 डिग्री चढ़कर 34.6 डिग्री हो गया है।
भद्रवाह में सामान्य से 9.2 डिग्री चढ़कर 31.0 डिग्री दर्ज किया गया। श्रीनगर में दिन का पारा सामान्य से 10.0 डिग्री चढ़कर 28.5, पहलगाम में 24.1 और गुलमर्ग में 19.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में न्यूनतम तापमान 3.3 और कारगिल में 2.4 डिग्री दर्ज किया गया है।
Next Story