जम्मू और कश्मीर

आज धूमधाम से मनाया जा रहा अदा की ईद-उल-अजहा का पर्व, जम्मू-कश्मीर में हजारों लोगों ने अदा की नमाज, LG ने दी बधाई

Renuka Sahu
10 July 2022 6:15 AM GMT
Eid-ul-Azha being celebrated with pomp today, thousands of people offered prayers in Jammu and Kashmir, LG congratulated
x

फाइल फोटो 

देश सहित केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में ईद-उल-अजहा का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। देश सहित केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में ईद-उल-अजहा का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। दोनों संभागों की विभिन्न मस्जिदों में हजारों लोगों ने ईद उल अजहा की नमाज अदा की। नमाज के बाद मस्जिदों में देश की खुशहाली, अमन और भाईचारे की सलामती के लिए दुआएं की गई। इस दौरान लोगों ने एक-दूसरे को ईद की मुबारक भी दी। गले मिले और खुशी साझी की। नमाज से पहले मस्जिदों में ईद उल अजहा के महत्व को बताया गया।

दो साल की कोविड पाबंदी के बाद जम्मू शहर की मस्जिदों में रविवार को ईद उल अजहा की नमाज के लिए रौनक देखने को मिली। हर एक नमाजी के चेहरे पर खुशी नजर आई। जम्मू के रेजीडेंसी रोड स्थित ईदगाह में नमाजियों ने एकसाथ ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की।
इस दौरान मस्जिद के इमाम ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इस्लामिक मान्यताओं के अनुसार ईद-उल-अजहा को बेहद पावन पर्व माना जाता है। सभी मुसलमान इस त्योहार का बड़ी बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। उन्होंने कहा कि बकरीद पर्व की नींव कुर्बानी शब्द पर रखी गई है। उन्होंने इस पर्व के बारे में कहा कि कुर्बानी का अर्थ इस संदर्भ में है कि इंसान अपने अंदर की पशु वृत्ति यानी अपने अंदर की बुराइयों की कुर्बानी दे।
एलजी मनोज सिन्हा ने दी बधाई
जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने लोगों को ईद के त्योहार की बधाई दी। उन्होंने कहा, 'ईद-उल-जुहा के शुभ अवसर पर बधाई। त्योहार मानवता की एकता में हमारे विश्वास की पुष्टि करने और गरीबों-वंचितों के प्रति परोपकारी होने का अवसर है। आशा करते हैं कि यह त्योहार भाईचारे को बढ़ाए, सभी के जीवन में शांति और खुशियां लाए। ईद मुबारक।'
Next Story