- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Una: कार चालक महिला से...
हिमाचल प्रदेश
Una: कार चालक महिला से संदिग्ध नशीला पदार्थ बरामद, मामला दर्ज
Sarita
15 Jun 2025 9:41 AM IST

x
Una ऊना: बंगाणा पुलिस ने हटली के समीप कार सवार एक महिला से संदिग्ध नशीला पदार्थ बरामद किया है। पुलिस ने इसे कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। इस संदिग्ध पदार्थ को जांच के लिए एफएसएल लैब धर्मशाला भेजा जा रहा है। वहां से रिपोर्ट आने के बाद ही इस संदिग्ध पदार्थ के बारे में स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। यह चिट्टा पदार्थ है या कुछ और? इस संबंध में पुलिस थाना बंगाणा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर को बंगाणा पुलिस थाना की टीम आईओ दीपक कुमार के नेतृत्व में यातायात चेकिंग ड्यूटी पर हटली में मौजूद थी। इस दौरान एक मारुति कार आई जिसे एक महिला चला रही थी। पुलिस ने इसे चेकिंग के लिए रोका। चेकिंग के दौरान कार के अंदर से 28.07 ग्राम संदिग्ध नशीला पदार्थ बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने महिला को पूछताछ के लिए अपनी हिरासत में ले लिया।
पुलिस महिला से संदिग्ध पदार्थ के बारे में पूछताछ कर रही है। उधर, एसएचओ रोहित चौधरी ने बताया कि इस संबंध में उक्त महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि संदिग्ध पदार्थ को जांच के लिए एफएसएल लैब भेजा गया है। वहां से रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
TagsUnaमहिलानशीलापदार्थUnawomandrugsubstance जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





