हिमाचल प्रदेश

Una: शादी समारोह में झगड़े के दौरान 3 गाड़ियों के शीशे तोड़े

Sarita
31 Jan 2025 9:24 AM IST
Una:  शादी समारोह में झगड़े के दौरान 3 गाड़ियों के शीशे तोड़े
x
Una ऊना: पुलिस थाना अंब के अंतर्गत एक गांव में शादी समारोह के दौरान डीजे पार्टी में कुछ लोगों के बीच हुए झगड़े ने हिंसक रूप ले लिया। बुधवार देर रात हुई इस घटना के दौरान उपद्रवियों ने 3 वाहनों के शीशे तोड़ दिए और डीजे सिस्टम को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। जानकारी के अनुसार कर्ण सिंह निवासी लंड्याल चुक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि बुधवार को उसने तय समय सारिणी के अनुसार एक शादी समारोह में डीजे लगाया हुआ था। रात को समय अवधि समाप्त होने के बाद जब उसने डीजे बंद किया तो मौके पर शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति ने डीजे बजाने वालों से गाली-गलौज शुरू कर दी। वह दोबारा डीजे चालू करने पर अड़ा रहा।
मना करने पर उसने डीजे का सामान तोड़ना शुरू कर दिया। सभी ने उसे रोकने का प्रयास किया लेकिन उसने किसी की नहीं सुनी और सामान फेंकना शुरू कर दिया, जिससे डीजे का सामान क्षतिग्रस्त हो गया। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी आजीविका का एकमात्र साधन शादियों में डीजे बजाना है लेकिन इस घटना में उसे काफी नुकसान हुआ है और उसकी आजीविका छिन गई है। डीएसपी अंब डॉ. वसुधा सूद ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
Next Story