हिमाचल प्रदेश

Una: मिक्सर ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत

Sarita
18 Aug 2025 8:37 AM IST
Una: मिक्सर ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत
x
Una ऊना: ऊना-होशियारपुर मुख्य मार्ग पर गांव घालूवाल में रविवार रात एक सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए ऊना अस्पताल भेजा गया। वहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे घायल का उपचार किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, रविवार रात घालूवाल मुख्य चौक पर ऊना से पंडोगा जा रहे एक निजी कंपनी के मिक्सर ट्रक की विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवारों से टक्कर हो गई, जिसमें दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।
मुख्य चौक पर हुई घटना के बाद मौके पर खड़े दुकानदारों व अन्य लोगों ने मौके पर जाकर घायल बाइक सवारों को निजी वाहन से उपचार के लिए ऊना अस्पताल पहुंचाया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि ट्रक अपनी दिशा में जा रहा था, जबकि बाइक सवार गलत दिशा से ऊना की ओर जा रहे थे, तभी सामने से आ रहे ट्रक से उनकी टक्कर हो गई। फिलहाल युवकों की पहचान नहीं हो पाई है। चालक द्वारा मिक्सर ट्रक को मौके पर ही खड़ा कर दिया गया था। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। डीएसपी मोहन रावत ने बताया कि इस संबंध में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Next Story