हिमाचल प्रदेश

Una: नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन

Sarita
4 Sept 2025 12:23 PM IST
Una: नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन
x
Una ऊना: जिला ऊना पुलिस को नशे के खिलाफ छेड़े गए अभियान में एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस की विशेष जांच इकाई ने गुप्त सूचना के आधार पर बहडाला क्षेत्र में c के साथ 9 लाख 61 हजार 700 रुपये की नकदी बरामद की है। इस मामले में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, एसआईयू टीम को सूचना मिली थी कि बहडाला निवासी राजेश कुमार अपने घर में चूरापोस्त छिपाकर रखा है। सूचना को पुख्ता मानते हुए एसआईयू टीम हेड कांस्टेबल कमल के नेतृत्व में मौके पर पहुंची। टीम ने नियमानुसार प्रक्रिया अपनाते हुए घर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी के पास नशे की खेप के साथ बड़ी मात्रा में नकदी भी थी। यह रकम नशे के कारोबार से जुड़ी मानी जा रही है। पुलिस ने कुल 9 लाख 61 हज़ार 700 रुपये की नकदी ज़ब्त की है। जाँच में यह भी पता लगाया जाएगा कि यह पैसा किन स्रोतों से आया और इसका इस्तेमाल कहाँ होना था।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऊना संजीव भाटिया ने बताया कि गुप्त सूचना पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने आरोपी राजेश कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अब इस बात की जाँच की जा रही है कि नशे की यह खेप कहाँ से लाई गई थी और आगे कहाँ सप्लाई की जानी थी। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस धंधे में और लोग तो नहीं शामिल हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि ज़िले में नशे के ख़िलाफ़ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है। किसी भी सूरत में नशे के कारोबार को पनपने नहीं दिया जाएगा।
Next Story