- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Una: नशीली एवं...
हिमाचल प्रदेश
Una: नशीली एवं प्रतिबंधित दवाइयों और कैश मामले में आरोपी 5 दिन के रिमांड पर
Sarita
21 Dec 2025 6:29 AM IST

x
Una: अम्ब में पकड़ी गई नशीली एवं प्रतिबंधित दवाइयों और बरामद किए गए कैश के मामले में पुलिस ने आरोपी को शनिवार को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। गौरतलब है कि गत दिवस गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस, ड्रग इंस्पैक्टर व अन्य अधिकारियों की संयुक्त टीम ने अम्ब स्थित एक मैडीकल स्टोर व उसके पीछे बने आरोपी के रिहायशी मकान पर छापेमारी की थी।
मैडीकल स्टोर से कोई प्रतिबंधित दवा बरामद नहीं हुई जबकि रिहायशी मकान की तलाशी के दौरान ट्रामाडोल (100 एम.जी.) की कुल 2330 गोलियां (233 ग्राम) बरामद की गईं। इसके साथ ही आरोपी के घर से लगभग 24.35 लाख नकद भी बरामद हुए जिनके संबंध में आरोपी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। ड्रग इंस्पैक्टर ने बरामद दवाइयों को प्रतिबंधित नशीली दवाइयां बताया। पुलिस ने सभी बरामद दवाइयों, नकदी व अन्य सबूतों को नियमानुसार सील कर कब्जे में लिया गया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।
एएसपी ऊना सुरेन्द्र शर्मा ने कहा कि आरोपी से प्रतिबंधित नशीली दवाइयों की बरामदगी के मामले में गहन पूछताछ की जाएगी। रिमांड अवधि के दौरान यह पता लगाया जाएगा कि नशीली दवाइयां कहां से लाई गई थीं, किन-किन लोगों तक इनकी सप्लाई की जा रही थी तथा इस अवैध नैटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। जांच के दौरान मामले से जुड़े वित्तीय लेन-देन और अन्य अहम कड़ियों की भी पड़ताल की जाएगी। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
TagsUnaनशीलीप्रतिबंधित दवाइयोंकैशआरोपीरिमांड Unadrugsbanned substancescashaccusedremand जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





