- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Una :जंगल में खैर के...
हिमाचल प्रदेश
Una :जंगल में खैर के 2 पेड़ों पर चली आरी, वन विभाग ने शुरू की कार्रवाई
Sarita
6 March 2025 10:20 AM IST

x
Una ऊना: ऊना जिले के पनेड़ जंगल से खैर के पेड़ काटे जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में स्थानीय लोगों ने डीएफओ ऊना से शिकायत की है। शिकायत मिलने के बाद वन विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। टीम को मौके पर भेजा गया और इस दौरान पाया गया कि 2 खैर के पेड़ काटे गए हैं। इसकी पुष्टि डीएफओ ने की है।
दूसरी ओर, शिकायत पत्र भेजने वाले पनेड़ के व्यक्ति ने कहा है कि गांव के जंगल से खैर के पेड़ काटे गए हैं। उक्त व्यक्ति ने इस शिकायत पत्र में कई आरोप भी लगाए हैं। उसने कहा कि अगर पनेड़ जंगल से अवैध कटान को नहीं रोका गया तो सरकार को लाखों रुपए का नुकसान होगा, वहीं पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचेगा।
डीएफओ ऊना सुशील ठाकुर ने कहा कि उन्हें शिकायत पत्र मिला है। इसके बाद जांच के लिए टीम को मौके पर भेजा गया। जांच के दौरान 2 खैर के पेड़ काटे गए हैं। एक पेड़ पर स्थानीय व्यक्ति अपना हक जता रहा है। उन्होंने कहा कि वन विभाग इस मामले में कार्रवाई कर रहा है।
TagsUnaजंगलखैर2 पेड़ोंआरीवन विभागकार्रवाई UnaforestKhair2 treessawedforest departmentactionजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





