- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Solan: भारी बारिश,...
हिमाचल प्रदेश
Solan: भारी बारिश, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी
Sarita
18 April 2025 9:51 AM IST

x
Solan सोलन: जिला दंडाधिकारी सोलन मनमोहन शर्मा ने बताया कि भारत मौसम विज्ञान केंद्र शिमला द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 18 व 19 अप्रैल 2025 को सोलन जिला में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा, ओलावृष्टि, अंधड़ व आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। उन्होंने बताया कि आकाशीय बिजली गिरने व तेज हवाएं (40-50 किलोमीटर) प्रति घंटा चलने की संभावना है। मनमोहन शर्मा ने आम जनता से आग्रह किया है कि खराब मौसम के दौरान वर्षा व भूस्खलन संभावित क्षेत्रों व पहाड़ी क्षेत्रों में जाने से बचें। इस संबंध में राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा एडवाइजरी भी जारी की गई है।
मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी पर ध्यान दें तथा रेडियो व टेलीविजन पर प्रसारित मौसम बुलेटिन सुनें व सुरक्षित रहें। मनमोहन शर्मा ने बताया कि कल देर रात्रि आए तूफान में सोलन जिला के अर्की विधानसभा क्षेत्र के गडोग गांव में नरेश कुमार की गौशाला आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गई है। इसके अलावा सोलन जिला में 890 विद्युत ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हुए, जिनमें से 550 ट्रांसफार्मरों की मरम्मत का कार्य पूर्ण कर लिया गया है तथा शेष 340 ट्रांसफार्मरों का कार्य प्रगति पर है।
TagsSolanबारिशआंधीबिजलीचेतावनी Solanrainstormlightningwarningजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





