हिमाचल प्रदेश

Solan: फोरलेन निर्माण कंपनी के हॉट मिक्सर प्लांट से निकला जहरीला धुआं

Sarita
26 Feb 2025 10:41 AM IST
Solan: फोरलेन निर्माण कंपनी के हॉट मिक्सर प्लांट से निकला जहरीला धुआं
x
Solanसोलन: फोरलेन निर्माता कंपनी आरिफ के कंडाघाट के समीप कोहारी कार्यालय परिसर में लगे हॉट मिक्सर प्लांट से मिट्टी के साथ जहरीला धुआं निकलने से आसपास के क्षेत्रों में प्रदूषण फैल गया है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने इसका संज्ञान लेते हुए कंपनी को नोटिस जारी किया है। ग्रामीणों की मानें तो पिछले कुछ दिनों से ऐसी स्थिति बनी हुई है। कंपनी की मानें तो प्लांट की मरम्मत व रखरखाव के दौरान कुछ समय के लिए धुआं निकला था। कंपनी चंबाघाट व कैथलीघाट के बीच फोरलेन का निर्माण कर रही है। कंपनी ने कंडाघाट चायल मार्ग पर कोहारी के समीप शाडोग में अपना कार्यालय खोला है। यहां पर कंपनी ने सड़क निर्माण में प्रयोग होने वाली सामग्री के लिए मिक्सर प्लांट लगाया है। हालांकि कंपनी ने इस प्लांट को लगाने के लिए सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं, लेकिन पिछले कुछ समय से इस प्लांट से काफी धुआं निकल रहा है।
प्लांट से निकलने वाले धुएं के कारण लोगों को परेशानी हो रही है और घास के पत्तों पर भी धुएं की परत जम रही है। इसके अलावा लोगों के घरों की छतों पर भी धुएं की परत जम रही है। लोगों को अपने घरों के दरवाजे व खिड़कियां बंद करनी पड़ रही हैं। लोगों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से प्लांट से काफी धुआं निकल रहा है। ग्राम पंचायत सैंज के प्रधान देवेंद्र ठाकुर ने बताया कि कंपनी प्रबंधन को इस बारे में अवगत करा दिया गया है। पंचायत प्रधान ने माना कि पिछले कुछ दिनों से प्लांट से काफी धुआं निकल रहा है।
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड परवाणू के एसडीओ अनिल राव ने बताया कि आरिफ कंपनी को नोटिस दिया गया है। कंपनी प्रबंधन से 15 दिन के भीतर जवाब मांगा गया है। आरिफ कंपनी के जीएम दीपक ने बताया कि हॉट मिक्सर प्लांट की मरम्मत व रखरखाव का काम चल रहा है। तकनीकी खराबी के कारण कुछ देर के लिए धुआं निकला था, लेकिन अब ठीक है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से उन्हें नोटिस नहीं मिला है। मिलेगा तो वह इसका जवाब देंगे।
Next Story