- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Solan: मजदूरों से भरी...

x
Solan सोलन: नालागढ़ के समीप लोधी माजरा औद्योगिक क्षेत्र में सड़क हादसा हुआ है। हादसे में 20 मजदूर घायल हो गए, जिनमें से 15 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी गंभीर घायलों को पीजीआई चंडीगढ़ और सेक्टर-32 अस्पताल रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार बुधवार देर शाम सपास रेमेडीज इंडस्ट्री से निकलकर रोटांवाला जा रही मजदूरों से भरी पिकअप जीप इच्छाधारी मंदिर के पास अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के समय पिकअप में करीब 20 लोग सवार थे। हादसे के तुरंत बाद चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों में अधिकतर उत्तर प्रदेश के निवासी हैं और इनमें से 2 नाबालिग बताए जा रहे हैं। घायलों की पहचान संकेत, आकाश, चीनू, अंशिका, गुलशन, शानू, माही, सन्नू, नरगिस, नसरीन, संतोष, अमरीना, रवि कुमार, सोनम, सरिता देवी, नूर मोहम्मद, हर्ष, जूली और चांदनी के रूप में हुई है। एक व्यक्ति की अभी पहचान नहीं हो पाई है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार चालक की तलाश जारी है। जानकारी के अनुसार, ये सभी मजदूर ठेकेदार के माध्यम से कंपनी में कार्यरत थे और रोजाना इसी पिकअप गाड़ी से आते-जाते थे।
TagsSolanमजदूरोंपिकअपपलटी20 घायलworkerspickupoverturned20 injuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





