- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Solan: निर्माणाधीन पुल...

x
Solanसोलन: सोलन और शिमला जिले की सीमा पर शुंगल में फोरलेन परियोजना के निर्माणाधीन पुल के पिलर पर काम करते समय एक मजदूर की गिरने से मौत हो गई, जबकि 5 अन्य मजदूर घायल हो गए। घायलों को आईजीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर घायल मजदूरों को फौरी राहत के तौर पर 5-5 हजार रुपये दिए, जबकि मृतक के परिजनों को राहत राशि देने के लिए दस्तावेज तैयार किए जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार मृतक शुकर अहमद उधमपुर जम्मू-कश्मीर का रहने वाला था। घायलों में उबेद अहमद और अब्दुल करीम मूल रूप से जम्मू-कश्मीर और वीरी सिंह मूल रूप से धौलपुर राजस्थान का रहने वाला है। डीएसपी सोलन अनिल धौल्टा ने बताया कि मजदूर निर्माणाधीन पुल के पिलर की शटरिंग लगाने का काम कर रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ।
TagsSolanनिर्माणाधीनपुलमजदूरमौतSolanunder constructionbridgelaborerdeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





