- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Solan: एक और 17 वर्षीय...

x
Solan सोलन: नालागढ़ में एक और कोरोना पॉजिटिव मामला सामने आया है। अब एक 17 वर्षीय लड़की कोरोना पॉजिटिव पाई गई है, जिसे स्वास्थ्य विभाग ने होम आइसोलेशन में रखा है। स्वास्थ्य विभाग ने लड़की के परिजनों व अन्य लोगों के 18 कोरोना टेस्ट किए, जो नेगेटिव आए हैं। गौर हो कि इससे पहले भी नालागढ़ में एक महिला कोरोना पॉजिटिव आई थी, जो अब स्वस्थ है। मिली जानकारी के अनुसार कोरोना पॉजिटिव पाई गई लड़की को सर्दी, खांसी आदि थी।
इसके बाद एक निजी अस्पताल में उसका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया और फिर स्वास्थ्य विभाग ने उसका टेस्ट किया, जो पॉजिटिव पाया गया। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने उक्त लड़की को होम आइसोलेशन में भेज दिया है। खंड चिकित्सा अधिकारी नालागढ़ डॉ. कविराज नेगी ने बताया कि 17 वर्षीय लड़की कोरोना पॉजिटिव पाई गई है, जिसे होम आइसोलेशन में रखा गया है। उन्होंने बताया कि लड़की के परिजनों व अन्य लोगों के 18 कोरोना टेस्ट किए गए, जिनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
TagsSolanलड़कीकोरोना पॉजिटिवgirlcorona positiveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





